फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   city

रहने के लिए सुरक्षित और सुविधाओं में बेहतर अपना शहर,

Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
city
रायबरेली शहर। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। केंद्र सरकार की ओर से कराए गए ईज ऑफ लिविंग सर्वे में रायबरेली शहर को 40वां स्थान मिला है। सर्वे में शिमला पहले स्थान पर है। यह सर्वे लोगों को सुविधाओं के लिहाज से रहने के लिए चुनिंदा शहरों के लिए था। वर्ष 2019 में रायबरेली शहर 49वें पायदान पर था। दो साल बाद हुए सर्वे में शहर ने छलांग लगाते हुए सुविधाओं में और इजाफा किया। रायबरेली शहर ने 111 शहरों के सर्वे में अपनी अलग छाप छोड़ी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से ईज आफ लिविंग सर्वे कराया गया था। दस लाख की आबादी वाले 111 शहरों के बीच सर्वे हुआ था। इसमें शिमला को पहला स्थान मिला, जबकि रायबरेली शहर को 40वां स्थान मिला। अधिकारियों के मुताबिक सर्वे में देखा जाता है कि शहर में अपराध की क्या स्थिति है, स्वास्थ्य की क्या सुविधा है। इसके अलावा अन्य कार्यों को भी परखा जाता है। इसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाता है।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक रायबरेली शहर न रहने के लिए सुरक्षित है, बल्कि यहां पर आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं भी बेहतर हैं। नगर पालिका के पूर्व ईओ बालमुकुंद मिश्रा के अलावा पुलिस, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों के प्रयास से यह संभव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में इन बातों का रखा गया ख्याल
सफाई, सड़क, सीवर, सोलर एनर्जी, अस्पताल, चिकित्सक, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, ट्रांसपोर्ट, सीसीटीवी कैमरा, अपराध की स्थिति, महिला अपराध की स्थिति, महिला-पुरुष वोटर, महिला सभासद का सर्वे किया गया। सर्वे में सड़कों की स्थिति ठीकठाक पाई गई। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं भी अच्छी मिली। इसके अलावा ढाई हजार लोगों से शहर के बारे में फीडबैक भी लिया गया था और उनसे जानने का प्रयास किया गया था कि रायबरेली शहर में सुविधाओं की स्थिति क्या है। इस पर उनका जवाब बेहतर का था।

तीन साल में दूसरी बार ईज ऑफ लिविंग सर्वे कराया गया है। वर्ष 2019 में रायबरेली शहर को 49वां स्थान मिला था। इस बार दस लाख से नीचे आबादी वाले 111 शहरों का सर्वे कराया गया था। इसमें शिमला को पहला स्थान मिला, जबकि रायबरेली शहर को 40वां स्थान मिला। सर्वे में रहने के लिए लिहाज और सुविधाओं के लिहाज से शहर अच्छा पाया गया। अपराध कम पाया गया। साफ-सफाई, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं समेत अन्य कार्य बेहतर पाए गए हैं। आगे प्रयास होगा कि रायबरेली शहर में और सुविधाएं बढ़े, ताकि रैंकिंग में और सुधार आए।
प्रशांत सिंह, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed