फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Christmas brings a windfall, decorated cathedral

खुशियां लेकर आया क्रिसमस, सजे गिरिजाघर

Thu, 24 Dec 2015 12:08 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर रिहर्सल चल रहा है। वहीं गिरिजाघरों का रंगरोगन के बाद विद्युत झालर से सजावट कर दी गई है।
विज्ञापन


ईसाई परिवारों ने भी प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के लिए घरों में सजावट को अंतिम रूप दे रहे हैं। जिले में क्रिसमस को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। शहर में तीन प्रमुख गिरिजाघर हैं।

जिनमें गोरा बाजार का सेंट जेम्स, छजलापुर का सेंट पीटर्स और बस स्टेशन के निकट मैथोडिस्ट चर्च शामिल हैं। इन सभी को विद्युत झालरों से सजावट की गई हैं।

जो शाम होते ही झिलमिलाने लगती है। गिरिजाघरों के अंदर आकर्षक ढंग से सजावट की जा रही है। इस बार सेंट पीटर्स के गिरिजाघर में सबसे बड़ा आयोजन होगा।

यह जिले का सबसे बड़ा गिरिजाघर सेंट पीटर्स है। इस बार सुंदरीकरण किया गया है। यहां पर सबसे अधिक लोग प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। ईसाई परिवारों में पर्व को लेकर उल्लास का माहौल है।
विज्ञापन


लोग क्रिसमस-ट्री और सजावटी सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। युवतियों ने क्रिसमस-डे पर गिफ्ट के साथ ही कार्ड भी खरीदे। इस दौरान डिग्री कॉलेज चौराहा, सुपर मार्केट, सब्जी मंडी, कैपरगंज, स्टेशन  रोड आदि स्थानों पर दुकानों पर क्रिसमस की धूम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टेशन स्थित मैथोडिस्ट चर्च में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। सोमवार रात यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। प्रार्थना सभा के बाद प्रभु यीशू का गुणगान किया गया।

वहीं बच्चों ने डांस गीत आदि कायक्रम प्रस्तुत किया। फादर नरेश पी. सिंह का कहना है कि क्रिसमस डे को लेकर चर्च में पूरी तैयारी कर ली गई है।

यहां पर 25 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद लोग एक-दूसरे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed