फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Child dies of pneumonia, 19 patients admitted

Raebareli News: निमोनिया से बच्चे की मौत, 19 रोगी भर्ती

Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Child dies of pneumonia, 19 patients admitted
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोगियों को चिकित्सीय सलाह देते हॉर्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम।
रायबरेली। निमोनिया के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए तीन साल के बच्चे ने बुधवार को दम तोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर बच्चे को सुबह ही इमरजेंसी लाया गया। डायरिया से ग्रसित 19 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की कतार लग गई। डायरिया, बुखार के साथ ही सीने में दर्द की समस्या के मरीज भी चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 5.10 बजे भदोखर क्षेत्र के बेलाटेकई निवासी प्रतीक (3) पुत्र शिवराज को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। बच्चे के निमोनिया के साथ ही अन्य समस्या थी। बच्चे को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया, लेकिन आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। गर्मी बढ़ने के कारण डायरिया का प्रकोप बढ़ गया।
विज्ञापन


बुधवार को शिराज (26), अनिल (9), अजय (35), शिवांश (1), लालू हुसैन (29), रौनक (9), चांदनी (1), युनुस (28), शिवबख्श (66), रघुराज (60), नायरा (4), शंकरा (53), कांती (38) समेत 19 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। ओपीडी के मेडिसिन विभाग में सबसे अधिक डायरिया व उल्टी दस्त के मरीज पहुंचे। बुखार के मरीजों की संख्या भी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी व अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी। कई मरीजों को भर्ती भी कराया गया। ह्दय रोग विभाग में सीने में दर्द व सांस की समस्या के मरीज आए। डॉ. सलीम ने एक-एक करके 102 मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखने को मिली। गर्मी से काउंटरों पर लाइन में लगे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed