{"_id":"61cdf0eb7247016ab31824e2","slug":"chief-minister-will-come-today-will-give-a-gift-of-833-crores-raibaraily-news-lko6112657160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे मुख्यमंत्री, देंगे 833 करोड़ की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे मुख्यमंत्री, देंगे 833 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
आईटीआई मैदान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैरीकेडिंग करते श्रमिक।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को जिले को 833 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। शहर के आईटीआई स्टेडियम में 84 करोड़ की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण और 749 करोड़ की 305 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को प्रशासन का पूरा अमला स्टेडियम में डटा रहा।
सीडीओ प्रभाष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 दिसंबर को शहर के आईटीआई स्टेडियम में जिले को विकास की सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री जिले को 833 करोड़ की परियोजनाओं का सौगात देंगे। इसमें 84 करोड़ की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण और 749 करोड़ की 305 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
शिलान्यास और लोकार्पण में हेल्थ वेलनेस सेंटर, राजकीय हाईस्कूल, पानी की टंकियां, रोड, पार्किंग, विद्युतीकरण आदि कार्यों को शामिल किया गया है।
उधर, एसपी श्लोक कुमार, डीएम वैभव श्रीवास्तव, सीडीओ प्रभाष कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। खासकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर को झटका, सीएम नहीं करेंगे शिलान्यास
जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के एक दिन पहले लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में संशोधन कर दिया। पहले से प्रस्तावित 15 करोड़ के ट्रांसपोर्ट नगर के शिलान्यास के कार्यक्रम में सूची से बाहर कर दिया है। सीडीओ प्रभाष कुमार ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर को फिलहाल शिलान्यास कार्यक्रम से बाहर रखा गया है। बाद में इसका लोकार्पण होगा।