फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Chickpea chain was blown from the neck of a woman going to the temple

मंदिर जा रही महिला के गले से चोने की चेन उड़ाई

Sun, 13 Mar 2022 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Chickpea chain was blown from the neck of a woman going to the temple
ऊंचाहार (रायबरेली)। रेलवे कॉलोनी के निकट मंदिर जा रही महिला के गले से बाइक सवार दो युवक चेन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर लोग दौड़े, लेकिन दोनों युवक भागने में सफल रहे। दोनों युवक मुंह पर मास्क लगाएं हुए थे। महिला की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तफ्तीश की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शक्ति नगर रेलवे कॉलोनी निवासी बृजेश पांडेय जल निगम में ऑपरेटर हैं। रविवार सुबह उनकी पत्नी सुधा पांडेय मंदिर में पूजा करने जा रही थी।
इस दौरान मुंह में मास्क लगाए बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और चलती बाइक से महिला के गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली और धक्का देकर गिरा दिया। महिला ने शोर मचाया तो लोग दौड़े, लेकिन तब तक दोनों युवक फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद कोतवाल शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में पीड़िता से जानकारी ली।
महिला ने बताया कि चेन की कीमत लगभग 80 हजार रुपये थी। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि महिला के साथ छिनैती की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed