फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   check up camp

2.58 लाख लाडलों की लंबाई व वजन की होगी जांच

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
check up camp
रायबरेली। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग लंबे समय बाद बौने और कम वजन के कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करेगा। अब तक वजन के हिसाब से ही कुपोषण का पता लगता था, लेकिन अब बौने बच्चों की संख्या भी सामने होगी।
विज्ञापन

शून्य से पांच वर्ष तक के 2.58 लाख से अधिक बच्चों के वजन और लंबाई की जांच होगी। 21 से 27 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में कुपोषित मिलने वाले बच्चों को स्वस्थ करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से गांवों से लेकर शहर तक कुपोषित बच्चों को चिह्नित करके उन्हें स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जाता है।
पूर्व में बच्चों का वजन कई बार करके कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया, लेकिन इस बार वजन के साथ ही बौने बच्चों को भी चिह्नित किया जाएगा।
इसके लिए 21 मार्च से स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा आयोजित की जाएगी। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के वजन के साथ ही लंगाई की जांच भी की जाएगी।
इस अभियान में बाल विकास पुष्टाहार विभाग के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े अन्य सभी विभाग भी काम करेंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार होने के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक पांच साल तक के बच्चे
सरेनी 15665
ऊंचाहार 14208
हरंचदपुर 12496
सतांव 18108
खीरों 16435
डलमऊ 16959
जगतपुर 8140
राही 17934
बछरावां 14788
महराजगंज 13129
लालगंज 17933
शिवगढ़ 10845
अमावां 13088
रोहनियां 6096
गौरा 9341
सलोन 19393
डीह 11791
छतोह 12456
शहरी क्षेत्र 9610
कुल 2,58,415
पांच साल से कम उम्र के बच्चों के वजन के साथ ही लंबाई की जांच के लिए 21 मार्च से स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा शुरू हो रही है। जिले में 2.58 लाख से अधिक बच्चों की जांच की जाएगी। कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के बाद उन्हें स्वस्थ बनाने का काम होगा।
शरद त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed