{"_id":"5dacb5da8ebc3e93ce4fc1ba","slug":"chaos-found-in-women-s-hospital-manager-reprimanded-raibaraily-news-lko488048676","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में मिली अव्यवस्था, मैनेजर को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में मिली अव्यवस्था, मैनेजर को लगाई फटकार
विज्ञापन
बचत भवन में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक लेती माध्यमिक शिक्षा की प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी आराधना
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने रविवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर प्रमुख सचिव ने अस्पताल मैनेजर को फटकार लगाई। अस्पताल में जांचों के लिए रेट बोर्ड नहीं लिखा पाया। साथ ही वहां पर सीएसएस समेत अन्य अफसरों का मोबाइल नंबर नहीं लिखा था।
प्रमुख सचिव ने पूछा कि यदि किसी रोगी को कोई दिक्कत है तो वह शिकायत कैसे करे। मैनेजर ने टोल फ्री नंबर लिखे होने की बात कही तो प्रमुख सचिव ने फटकार लगाई और कहा कि सीएमएस समेत अन्य अफसरों के नंबर अस्पताल में लिखो। टॉयलेट गंदा मिलने पर भी प्रमुख सचिव ने नाराजगी जाहिर की। महिला अस्पताल में एक्स-रे न होने को भी प्रमुख सचिव ने गंभीरता से लिया।
उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव से बात हुई है। जल्द चिकित्सक की तैनाती कराकर यहां पर एक्स-रे की सुविधा शुरू कराई जाएगी। दोपहर बाद अचानक पहुंची प्रमुख सचिव ने महिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। वहां पर भर्ती महिला रोगियों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान प्रमुख सचिव ने तीन दिन पहले बेटी को जन्म देने वाली एक महिला को बिटिया बधाई पत्र देकर उससे मंगलमय भविष्य की कामना की। इस मौके पर डीएम नेहा शर्मा, डॉ. रेनू चौधरी मौजूद रही। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने बचत भवन में महिला ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकतर सरकारी स्कूलों में ही आंगनबाड़ी केंद्र हैं।
जब सरकारी स्कूल बंद होते हैं तो आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय और पानी की व्यवस्था बच्चों को नहीं मिल पाती। इसलिए सभी प्रधान आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय बनवाया जाए। हैंडपंप लगवाए जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। इस दौरान प्रमुख सचिव ने कन्या सुमंगल योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर देने की बात कही।
बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने डायट पहुंचकर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं और संस्थान की प्रशिक्षुओं से बातचीत की। स्वास्थ्य परीक्षण व आयरन की गोलियां वितरण की जानकारी ली। बालिका सुरक्षा पर संवाद के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। डायट प्राचार्य राजेेंद्र प्रसाद ने प्रमुख सचिव का स्वागत किया। संचालन अभिषेक द्विवेदी ने किया। इस मौके पर सीडीओ राकेश कुमार, एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय, वरिष्ठ प्रवक्ता जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
जिला महिला अस्पताल में मीडिया से बातचीत में प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया। अधिकतर सरकारी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण करने में ढिलाई बरती जा रही है। यह गंभीर मुद्दा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से कराने की बात कही।
प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आने-जाने वाले रजिस्ट्रर पर अपना नाम व समय सहित हस्ताक्षर किए तथा चल रहे सीसीटीवी कैमरों कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर चल रहे 16 सीसीटीवी कैमरों में से दो सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इस पर जेल अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कारणों से सीसीटीवी कैमरे बंद हैं।
प्रमुख सचिव ने जेलर ज्ञान प्रकाश को कैमरे ठीक करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने बंदी महिलाओं से जेल खाना व उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। एक महिला बंदी द्वारा बताया गया कि उसके घुटनों में दर्द है, जिस पर प्रमुख सचिव ने जेल चिकित्सक को निर्देश दिए कि महिला का इलाज कराएं।
प्रमुख सचिव ने महिला बंदियों की ओर से तैयार की जा रही रोटी, सब्जी, पूड़ी को चखकर खाने की गुणवत्ता परखी। इसके बाद श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान के अंदर आश्रम के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया तथा बाउंड्री की गुणवत्ता व अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर ठीक करने के निर्देश दिए।