{"_id":"690ba7eacfbf03e3c309c16d","slug":"chain-pulling-stopped-the-train-sparks-came-out-from-the-wheel-raebareli-news-c-101-1-slko1034-144231-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन, पहिये से निकली चिंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन, पहिये से निकली चिंगारी
Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग के बछरावां रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर पंजाब मेल को रोक दिया। अचानक ट्रेन के रुकने के कारण पहियों से चिंगारी निकलने लगी। रेलवे सुरक्षा बल ने चेन पुलिंग करने वाले की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिल सका। इस घटना से करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
रायबरेली से लखनऊ की ओर जाने वाली पंजाब मेल बछरावां पहुंचने वाली थी, तभी किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। इससे तेज रफ्तार में दौड़ रही पंजाब मेल अचानक रुक गई। इसकी वजह से पहियों से चिंगारी निकलने लगी। बछरावां स्टेशन से कुछ दूर पहले ट्रेन के अचानक रुकने से उसमें सफर कर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के रुकते ही बछरावां स्टेशन से आरपीएफ के सिपाही दौड़कर पहुंचे और पड़ताल की।
स्टेशन के तकनीकी कर्मियों ने ट्रेन का मुआयना किया। इसके बाद ट्रेन बछरावां स्टेशन पहुंची। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों मनोज, रविंद्र, कंचन, प्रभात, हरीश ने बताया कि तेज रफ्तार से दौड़ रही पंजाब मेल अचानक रुकी तो लगा कि कोई हादसा हो गया है, लेकिन बाद में पता चला कि किसी ने चेन पुलिंग की है। आरपीएफ प्रभारी एसके राय ने बताया कि घटना की जानकारी हुई तो तुरंत छानबीन कराई गई, लेकिन चेन पुलिंग करने वाले का पता नहीं चल सका है।