फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Certificate for Five Thousand Farmers

पांच हजार किसानों को मिले कर्जमाफी प्रमाणपत्र

Sat, 09 Sep 2017 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 09 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Certificate for Five Thousand Farmers
रायबरेली में शनिवार को मिले प्रमाणपत्र के साथ किसान और साथ में प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी, सीडीओ देवेंद्र पांडेय व मौजूद अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
स्टांप तथा शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन एवं जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को पांच हजार किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्र सौंपे। प्रमाणपत्र पाते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आईटीआई गोरा बाजार के ग्राउंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाणपत्र देने के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार के घोषणा पत्र में लघु एवं सीमांत कृषकों के फसली ऋण माफ करने की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने घोषणा पत्र के वादे को पूरा करते हुए संपूर्ण उत्तर प्रदेश में लघु सीमांत कृषकों को ऋण माफ  किया। उन्होंने कहा कि किसी अफसर ने ऋण माफी के नाम पर घूस तो नहीं ली। ली हो तो हाथ उठाएं।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के प्रथम चरण में ऐसे किसानों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्होंने अपने फसली ऋण खातों को आधार कार्ड से लिंक करा लिया गया है। खातों के आधार कार्ड से लिंक होने के बाद लाभार्थियों के खातों में सीधा भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने योजना के क्रियान्वयन के दूसरे चरण के बारे में बताया कि जिन किसानों के बैंक में फसली ऋण खाते प्रथम चरण में आधार कार्ड से लिंक नहीं हुए हैं वे कृषक बैंक शाखा में जाकर अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक करा लें। इसके बाद द्वितीय चरण में जिलास्तरीय समिति के अनुमोदनोपरांत भुगतान सीधे लाभार्थी के ऋण खाते में किया जाएगा और उनको ऋण मोचन प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि ऋण मोचन सहायता प्रणाली आधार कार्ड से लिंक कराकर किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed