फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Centers of board examination will be made by January 24

24 जनवरी तक बना दिए जाएंगे बोर्ड परीक्षा के केंद्र

Sun, 21 Nov 2021 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Centers of board examination will be made by January 24
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2022 में होने वाली हाईस्कूल और इंटर कर परीक्षा के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण की नीति और मानक के संबंध में पत्र आया है।
विज्ञापन

साथ ही समय सारिणी भी जारी की गई है, जिसके तहत 27 नवंबर तक विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं को अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 24 जनवरी को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में शासन से जारी आदेश भेजते हुए अनुपालन के निर्देश दिए हैं। जिले में 333 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 41 राजकीय, 46 सहायता प्राप्त और 246 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विद्यालयों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड/अपडेट किया जाना है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में जारी शासनादेश का पालन किया जा सके।

भौतिक सत्यापन 9 दिसंबर तक करना होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची 22 दिसंबर तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इस पर आपत्ति और प्रत्यावेदन मांगे जाएंगे, जिनके निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते हुए 24 जनवरी तक अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed