{"_id":"5be664bdaa8c2a9f61b07aea3bdaf80f","slug":"caught-a-dolphin-six-and-feared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक डॉल्फिन पकड़ी, छह और होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक डॉल्फिन पकड़ी, छह और होने की आशंका
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के तिलोई तहसील की शारदा सहायक नहर में आई कई डॉल्फिन में से एक को सोमवार की शाम पकड़ लिया गया। वन विभाग के अफसरों ने मछली को ट्रक से घाघरा नदी में छोड़ने के लिए रवाना कर दिया।
नहर में छह या इससे अधिक मछलियां और होने की आशंका जताई जा रही है। डाल्फिन मछली देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा।
गौरतलब है कि रविवार की शाम शारदा नहर में डाल्फिन मछलियां देखी गई थी। इसकी सूचना के बाद डीएफओ राम अधार समेत वन विभाग के अफसरों ने नहर के किनारे डेरा जमा लिया था।
डाल्फिन पकड़ने के लिए मऊ और अहुरी गांव के बीच दो स्थानों पर जाल बिछाए गए थे। लखनऊ के कुकरैल केंद्र से भाष्कर दीक्षित, सुरेश पाल और डॉ. शैलेंद्र सिंह की टीम बुलाई गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा गोताखोरों का एक दल भी बुलाया गया था। डीएफओ ने बताया कि सोमवार की शाम एक मछली अहुरी गांव के पास जाल में फंस गई। उसे सुरक्षित नहर से निकाला गया। मछली करीब दो क्विंटल की है। छह और मछलियां नहर में होने की आशंका है।