फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cattle dead body trapped in engine of Nauchandi Express

नौचंदी एक्सप्रेस के इंजन में फंसा मवेशी का शव

Mon, 20 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cattle dead body trapped in engine of Nauchandi Express
रोहनिया (रायबरेली)। सहारनपुर से प्रयागराज की ओर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस के इंजन में सोमवार को सुबह मवेशी का शव फंस गया। इससे ट्रेन को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। इंजन से कटा शव निकालने के बाद गाड़ी को रवाना किया गया। इसके चलते ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। इससे यात्रियों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन

यह घटना ऊंचाहार और रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशनों के मध्य घटी। ट्रैक पर किसी मवेशी का शव कटा पड़ा था, जो कि रायबरेली की ओर से आ रही नौचंदी एक्सप्रेस के इंजन में फंस गया। बताया जाता है कि नौचंदी से पहले एक इंजन इधर से गुजरा था। शायद इसी इंजन की चपेट में आने से मवेशी कटा होगा। नौचंदी के इंजन में मवेशी का शव फंसने से लोको पायलट ने गाड़ी को रोक दिया, ताकि कोई हादसा न होने पाए। की-मैन शैलेंद्र कुमार ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी, जिस पर कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

रेलवे टीम ने इंजन में फंसे मवेशी के शव के अवशेष को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके चलते करीब 10-15 मिनट गाड़ी खड़ी रही। पीडब्ल्यूआई सईद ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस से पहले एक इंजन निकला था, जिसकी चपेट में आने से मवेशी के कटने की आशंका जताई जा रही है। मवेशी का कटा शव रेल पटरी पर बीच में ही पड़ा था, जो नौचंदी के इंजन में फंस गया था। इससे गाड़ी कुछ देर के लिए रोकी गई। इंजन में कोई खराबी नहीं आई है। रेलवे ट्रैक को भी साफ कराकर दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed