फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   cash

प्रधान के शपथ लेते ही प्रशासक ने किया 1.79 लाख का पेमेंट

Fri, 23 Jul 2021 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
cash
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनिहरशर्की के प्रधान के शपथ लेते ही प्रशासक और सचिव ने 1.79 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। एक तरफ ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ प्रधान शपथ ले रहे थे, दूसरी ओर प्रशासक और सचिव 18 वाउचर से भुगतान कर रहे थे। एक-एक एजेंसी को एक ही दिन में तीन बार भुगतान किया गया। मामले में प्रधान ने डीएम को पत्र देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

जगतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनिहरशर्की में ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने से जून में दोबारा चुनाव के बाद प्रधान संजय कुमार को 18 जुलाई को शपथ दिलाई गई थी।
विज्ञापन

जिस दिन प्रधान अपने सदस्यों के साथ शपथ ले रहे थे, उसी दिन प्रशासक कमलेश सिंह व सचिव चित्रांशु सिंह ने ग्राम पंचायत में 1.79 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। बीबी ट्रेडिंग कंपनी को 18 जुलाई को ही तीन बार में करीब 75 हजार रुपये का भुगतान किया गया। कृष्णा ब्रिक फील्ड को भी दो बार में करीब 26 हजार रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद प्रधान संजय कुमार ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर मनमाने तरीके से भुगतान करने का आरोप लगाया है। प्रधान ने डीएम से जांच करवा कर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम ने डीपीआरओ को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला सामने आने के बाद जगतपुर ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप है।
सीडीओ ने दिए थे भुगतान के निर्देश: प्रशासक
जगतपुर ब्लॉक के प्रशासक रहे एडीओ (आईएसबी) कमलेश सिंह का कहना है कि सारे भुगतान नियमानुसार किए गए हैं। सीडीओ ने 20 जून तक भुगतान करने के निर्देश दिए गए थे। कायाकल्प व अन्य जरूरी कार्यों में ही भुगतान किया गया है। जांच में सही बात सामने आ जाएगी।

शपथ ग्रहण के दिन भुगतान किया तो गलत: डीपीआरओ
जिला पंचायतराज अधिकारी उमाशंकर मिश्रा का कहना है कि यदि प्रधानों के शपथ ग्रहण के दिन ही भुगतान किया गया तो गलत है। जांच करवा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले की जिन भी ग्राम पंचायतों में इस तरह के मामले सामने आएंगे, उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed