{"_id":"610580f98ebc3e66c913cb25","slug":"case-open-raibaraily-news-lko589332784","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर पति करता था पिटाई, आजिज पत्नी ने बहनोई व प्रेमी संग मिलकर रास्ते से हटा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर पति करता था पिटाई, आजिज पत्नी ने बहनोई व प्रेमी संग मिलकर रास्ते से हटा दिया
विज्ञापन
युवक की हत्या करने वाले आरोपी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लकड़िया खेड़ा मजरे मुबारकपुर सराय गांव में 25 जुलाई रात हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।
पुलिस की मानें तो अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाली युवक की पत्नी ने ही अपने बहनोई और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पहले पति को शराब पिलाई गई। फिर उसी की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि 25 जुलाई की रात बछरावां थाना क्षेत्र के लकड़ियाखेड़ा निवासी शुभम यादव (22) पुत्र राम कुमार यादव की उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो परत दर परत कहानी सामने आने लगी।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि शुभम शराब पीता था और अपनी पत्नी वंदना की पिटाई करता था। इस बात से वंदना बेहद गुस्सा थी। उसने अपने बहनोई दीपू को सारी बताई और पति से छुटकारा पाना चाहती थी।
एएसपी ने बताया कि उसी गांव के राम नेवल की शादी नहीं हो रही थी। उसने दीपू को शादी करवाने पर 50 हजार रुपये देने का वादा किया था। आरोपी दीपू ने वंदना के साथ मिलकर उसके पति शुभम यादव को रास्ते से हटाकर वंदना की शादी रामनेवल के साथ करने का षड़यंत्र रचा था।
वंदना इसके लिए पूरी तरह से राजी हो गई। घटना वाली रात दीपू और रामनेवल वंदना के घर आए और उसके पति को अपने साथ ले जाकर खूब शराब पिलाई। रात में उसे घर लाए और वंदना के साथ मिलकर उसके पति शुभम का उसी की बेल्ट से गला घोंट दिया। एएसपी ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपी दीपू, रामनेवल और वंदना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।