{"_id":"620404ba5cb2e9016253527d","slug":"case-of-violation-of-code-of-conduct-on-former-minister-manoj-pandey-and-sp-supporters-raibaraily-news-lko6171140100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और सपा समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और सपा समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। ऊंचाहार विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय और सपा समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है।
आरोप है कि पूर्व मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ बिना परमीशन बाइक रैली निकाल रहे थे। रैली में भीड़ भी अधिक थी। मामले में केस दर्ज करके पुलिस ने पूरे प्रकरण की पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, जगतपुर कोतवाल के खिलाफ भी आयोग में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस अफसर इससे इंकार कर रहे हैं।
कार्यवाहक जगतपुर कोतवाल सुरेंद्र त्रिवेदी के मुताबिक ऊंचाहार विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी डॉ.मनोज कुमार पांडेय बुधवार को जिंगना गांव में समर्थकों के साथ बिना परमीशन के बाइक रैली निकाल रहे थे।
रैली में भीड़ अधिक थी। एफएसटी प्रभारी (चेकिंग दल प्रभारी) बृजेश कुमार शर्मा की तहरीर पर सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उनका कहना है कि केस दर्ज होने के बाद बाइक रैली की परमीशन के लिए बाद में पत्र दिया गया था। सीओ डलमऊ अशोक सिंह का कहना है कि सपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच कराई जा रही है।
उधर, बताया जा रहा है कि सत्ता पक्ष की तरफ से जगतपुर कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी के खिलाफ भी चुनाव में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत की गई है। इससे आशुतोष छुट्टी पर चले गए हैं। उधर, एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि जगतपुर कोतवाल अवकाश पर गए हैं। कोई शिकायत नहीं की गई है।
सत्ता पक्ष के इशारे पर लिखाया गया झूठा केस : मनोज
पूर्व मंत्री एवं सपा प्रत्याशी डॉ.मनोज कुमार पांडेय ने मुख्य चुनाव आयोग से शिकायत की है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर उन पर झूठा मुकदमा लिखाया गया है। बुधवार को ग्राम पंचायतों में उनकी सभाएं लगी हुईं थीं, जिनकी अनुमति रिटर्निंग ऑफिसर ऊंचाहार से नियमानुसार ली गई थी।
झूठा मुकदमे में दिखाया गया कि उनके साथ मोटरसाइकिल से लोग थे। ये मोटरसाइकिल कौन लाया था, इसकी हमें जानकारी नहीं है। निश्चित ही विरोधी पक्ष की ओर से यह षड़यंत्र किया गया है। उनका कहना है कि मौजूद सेक्टर पर्यवेक्षक की ओर से बनाई गई वीडियो में स्पष्ट है कि मेरे साथ कोई मोटरसाइकिल रैली नहीं थी। मात्र तीन गाड़ियां ही थी, जिनकी अनुमति ली गई थी।