{"_id":"61df07b699cc8927c0463e38","slug":"case-of-violation-of-code-of-conduct-on-bjp-leader-and-15-unknown-raibaraily-news-lko613162471","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता व 15 अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता व 15 अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार कर रहीं भाजपा नेत्री व उसके 15 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ सरेनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा एसडीएम डलमऊ ने दर्ज कराया है।
सरेनी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा गांव में भाजपा नेता सुधा द्विवेदी अपने 15 अज्ञात समर्थकों के साथ बगैर अनुमति के चुनाव प्रचार कर रहीं थीं।
प्रचार करते हुए किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी सूचना प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। एसडीएम डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा ने सरेनी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
इस पर पुलिस ने सुधा द्विवेदी समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता व कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सुधा द्विवेदी समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एसडीएम डलमऊ के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।