{"_id":"68e8098d93fa878a140a224d","slug":"case-filed-against-the-operator-of-b-care-hospital-raebareli-news-c-101-1-slko1033-142627-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बी केयर हॉस्पिटल के संचालक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बी केयर हॉस्पिटल के संचालक पर मुकदमा
Fri, 10 Oct 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के शहर के प्रगतिपुरम स्थित बी केयर हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के मामले में पति की शिकायत पर अस्पताल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की अलग से जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। प्रसूता की मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रगति पुरम मोहल्ला स्थित बी केयर हॉस्पिटल में डीह थाना क्षेत्र के कमालपुर बड़ेला गांव निवासी सौरभ कुमार ने बीते सोमवार अपनी पत्नी पूनम भारती को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई थी। आरोप है कि अस्पताल के स्टॉफ ने परिवार के लोगाें के साथ अभद्रता की थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पति सौरभ कुमार की शिकायत पर अस्पताल के संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कराकर विवेचना शुरू कर दी गई है। मृत्यु का सही कारण पता करने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।