फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Case filed against Pradhan's husband, seven named and 20 unknown people

Raebareli News: प्रधान पति, सात नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 17 May 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 17 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Pradhan's husband, seven named and 20 unknown people
नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद देहात गांव में डेंगरा तालाब के पास से पेड़ काटने के मामले में हुए बवाल में पुलिस ने प्रधान पति व सात नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है।नसीराबाद देहात गांव में डेंगरा तालाब के बंधे पर ग्रामसभा की तरफ से यूकेलिप्टस के पेड़ लगवाए गए थे। तालाब में एक पुराना शिव मंदिर भी बना हुआ है। बृहस्पतिवार को गांव के दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने उस जमीन को अपना बताकर यूकेलिप्टस का पेड़ कटवाना शुरू कर दिया था। इसपर ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। लाठी-डंडा लेकर तालाब के किनारे पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी पर नायब तहसीलदार शमीम अहमद, कानूनगो अमर बहादुर सिंह व इंस्पेक्टर गोविंददास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान इंस्पेक्टर गोविंददास, महिला पीआरडी माधुरी को चोटें आईं। देर शाम इंस्पेक्टर की तहरीर पर प्रधान पति तुलसीराम पासी सहित सात नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार राजभर ने बताया कि निवासी पूरे बंधन मजरे नसीराबाद के प्रधान पति तुलसीराम पासी, धनराज, ओमप्रकाश, पारसनाथ को हिरासत में लिया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानों में नाराजगी, वापस लिया जाए मुकदमा
नसीराबाद देहात गांव में पुलिस व राजस्व टीम की कार्रवाई से प्रधानों में नाराजगी है। प्रधान संघ के अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह पासवान व प्रधान राम मिलन मौर्य ने बताया कि पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने खड़े होकर पेड़ों को कटवाया है। यह बहुत गलत है। इसमें एक दूसरे समुदाय के व्यक्ति का साथ दिया गया। थाना जाने के बाद पुलिस ने प्रधान पति तुलसीराम पासी से मुलाकात करने नहीं दिया। सभी ने मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed