{"_id":"61ca0becfc981b15f11ce05d","slug":"car-riders-robbed-two-and-a-half-thousand-from-tehsil-worker-raibaraily-news-lko61083852","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने तहसील कर्मी से ढाई हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवारों ने तहसील कर्मी से ढाई हजार लूटे
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने तहसील कर्मी को बहाने से कार में बैठाया और कुछ दूर जाकर ढाई हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं उसे धक्का देकर कार से बाहर गिरा दिया। तहसील कर्मी का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय तहरीर बदलवा दी।
जगतपुर थाना क्षेत्र के भीख गांव निवासी शंभूनाथ तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर तैनात है। रविवार देर शाम वह घर जाने के लिए किसी वाहन के इंतजार में सवैया तिराहे पर खड़ा था। तभी एक कार आकर रुकी और जगतपुर जाने की बात कही। पहले तो उसने बैठने से मना कर दिया लेकिन कार सवारों के कई बार कहने पर वह बैठ गया।
बताते हैं कि बदमाशों ने कार में उसके साथ मारपीट की और पर्स छीन लिया। कुछ दूर बाद हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के पूरे छीटू सिंह गांव के पास कार रोकी। उसे धक्का देकर गिरा दिया और भाग निकले। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा।
विज्ञापन
दूसरे दिन कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि पर्स में ढाई हजार रुपये, एटीएम आधार कार्ड सहित अन्य कागजात थे। पहले तो पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया। उसके निवेदन करने के बाद पुलिस ने तहरीर बदलवा दी। उससे पर्स रास्ते में गुम होने की तहरीर लिखवा ली
इस बावत कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि पर्स गायब होने की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। सीओ अशोक सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।