फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   canal

शारदा सहायक नहर में रिसाव, नहर किनारे बसे गांव के लोगों में दहशत

Tue, 15 Jun 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
canal
रायबरेली/ऊंचाहार। शारदा सहायक नहर में मंगलवार देर शाम रिसाव होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। नहर से पानी बाहर आते देख किनारे बसे गांवों के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सिंचाई विभाग के अधिकारी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर किस वजह से शारदा सहायक नहर में रिसाव हुआ है।
विज्ञापन

जिले से होकर शारदा सहायक नहर गुजरी है। इस नहर से जिले के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। साथ ही इसी नहर से एनटीपीसी ऊंचाहार को भी पानी उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के लबेदवा गांव के पास से निकली शारदा सहायक नहर में रिसाव होने लगा। खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब देखा कि नहर का पानी बाहर आ रहा हो तो वह दंग रह गए।
उन्होंने फौरन इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। किसान रामकिशोर, शिवकरन, मनोज तिवारी, बंशीलाल ने बताया कि अचानक नहर से रिसाव होने लगा। नहर में रिसाव होने से लबेदवा गांव के अलावा हजारी बाग, गंगेहरा, गंगेहरी, पूरे मिश्रन गांवों के लोगों में हड़कंप है।
रिसाव बंद न हुआ तो पानी मचाएगा तबाही
लबेदवा गांव के पास शारदा सहायक नहर में रिसाव बंद नहीं हुआ तो पानी तबाही मचाएगा। इस तबाही से पानी गांवों में घुस जाएगा और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
कई साल पहले शहर क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में केबल डालने का प्रयास किया गया था। इसकी वजह से नहर की पटरी कट गई थी। इस पर पानी शहर क्षेत्र के कई मोहल्लों में घुस गया था।

मामले ने काफी तूल पकड़ा था। कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी। ऐसे में शारदा सहायक नहर का रिसाव बंद किया जाना बेहद जरूरी है।
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के लबदेवा गांव के पास नहर में रिसाव होने की सूचना मिली है। लबदेवा गांव इलाहाबाद या फिर प्रतापगढ़ खंड क्षेत्र के अंतर्गत आता है। फिलहाल सहायक अभियंता की अगुवाई में एक टीम मौके पर भेजी गई है। उनके क्षेत्र में यदि रिसाव की बात सामने आती है तो उसे ठीक कराया जाएगा। साथ ही पता लगाया जाएगा कि रिसाव होने की वजह क्या है।
हरीश कुमार, एक्सईएन, सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed