फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   caa

ग्रामीण अंचलों में भी चौकन्ना रही खाकी, शांतिपूर्वक निपटी जुम्मे की नमाज

Sat, 28 Dec 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
caa
महराजगंज (रायबरेली)। पुलिस व प्रशासन ने अभियान चलाकर लोगों को नागरिका संशोधन अधिनियम के प्रति जागरूक किया और उनसे और लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। एसडीएम विनय कुमार सिंह, सीओ विनीत कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, कोतवाल लालचंद की अगुवाई में लोगों को अधिनियम के प्रति जागरूक किया। इन लोगों ने ईदगाह के अलावा हलोर, थुलवांसा, लोधवामऊ, इमामगंज, खैरहना, पहरेमऊ, मऊ आदि गांवों में जागकर लोगों को समझाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इन अधिकारियों ने बछरावां कस्बे में सूझबूझ से माहौल को शांत किया। एसडीएम और सीओ के मुताबिक कस्बे का रहने वाला सराफा व्यवसायी विशाल जायसवाल ने कुछ अभद्र टिप्पणी करके माहौल को खराब करने की कोशिश की। जानकारी होने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और सराफा व्यवसायी को फटकार लगाते हुए कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी। सीओ ने बताया कि विशाल जायसवाल ने लिखित रूप से माफी मांग ली गई।
विज्ञापन

गदागंज। थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना रही। गदागंज थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव व सेक्टर प्रभारी अरुण कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार ऊंचाहार तरुण प्रताप सिंह ने उन इलाको का जायजा लेते रहे, जो संवेदनशील हैं। अतिसंवेदनशील गांव जलालपुरधई, धमधमा में नमाज सकुशल संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

कस्बों व गांवों में पुलिस पीएसी ने किया मार्च
इन्हौना। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर प्रशासन कस्बों से लेकर गांवों तक चौकन्ना रहा। अहोरवा भवानी, इन्हौना, सातन पुरवा, शिवरतनगंज, सिंहपुर समेत अन्य स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। शिवरतनगंज थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय के साथ एक बटालियन पीएसी एवं चौकी पुलिस ने मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिका संशोधन अधिनियम के बारे में बताया
हरचंदपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से थाना पुलिस ने नई पहल करते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया। चौहानिया गांव में जुमे की नमाज के बाद गांव पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने मुस्लिमों के अलावा गांव के संभ्रांत लोगों को एकत्र कर नागरिकता संशोधन अधिनियम प्रपत्र को पढ़कर सभी से इसको लेकर व्याप्त भ्रांतियों को मन से निकालने की बात कही।
अतिसंवेदनशील इलाकों में चौकन्ना रहा फोर्स
जायस। अमेठी जिले के अतिसंवेदनशील जायस में पुलिस चौकन्ना रही। एसडीएम तिलोई सुनील कुमार त्रिवेदी, सीओ राजकुमार सिंह व कोतवाली निरीक्षक रमाकांत प्रसाद प्रजाति दिन भर फ्लैगमार्च करने के साथ नगर का भ्रमण किया और सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जुमे की नमाज पर मस्जिदों के आसपास पुलिस का पहरा रहा।

नमाज के बाद सीएए को लेकर जागरूकता बढ़ानेे वाला पर्चा बांटा
रायबरेली। लालगंज कस्बे और आस पास के क्षेत्र में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहा। दिनभर एसडीएम जीतलाल, सीओ आईपी सिंह व इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ कई बार कस्बे की मसजिदों और मुसलिम बहुल इलाकों में मार्च किया। अधिकारियों ने लोगों को यह बताया कि वे किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। नागरिकता संशोधन कानून उनके विरुद्घ नहीं है। इसमें किसी भी देशवासी का कोई नुकसान नहीं होने वाला है। पुलिस और प्रशासन के लोगों ने एक नौ बिंदु वाला पर्चा भी नमाज के बाद मुसलमानों को वितरित किया जिसमें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed