फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   By winning Raebareli Lok Sabha seat Rahul Gandhi broke record of Indira Gandhi and Rajiv Gandhi

राहुल ने दादी-पिता का रिकॉर्ड तोड़ा: रायबरेली में रचा इतिहास, संभाली मां सोनिया की विरासत; देखें विजयी आंकड़ा

Wed, 05 Jun 2024 04:01 AM IST
Vikas Kumar मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली
मनोज ओझा, अमर उजाला, रायबरेली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Jun 2024 04:01 AM IST
सार

रायबरेली संसदीय सीट से एतिहासिक जीत दर्ज कराकर राहुल ने दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी के चुनाव जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मां सोनिया छह बार सांसद का चुनाव जीतीं हैं। 

विज्ञापन
By winning Raebareli Lok Sabha seat Rahul Gandhi broke record of Indira Gandhi and Rajiv Gandhi
रायबरेली में राहुल की रिकॉर्ड जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदान से दो दिन पहले 18 मई को आईटीआई मैदान में सोनिया ने रायबरेली की जनता से भावुक अपील की थी... अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे मुझे अपनाया, वैसे ही राहुल को अपनाना। मैं रहूं या न रहूं, राहुल आपको कभी निराश नहीं करेंगे। सोनिया की इस अपील पर वोटरों ने राहुल को एतिहासिक जनादेश दे दिया।

विज्ञापन

रायबरेली संसदीय सीट से एतिहासिक जीत दर्ज कराकर राहुल ने दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी के चुनाव जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मां सोनिया छह बार सांसद का चुनाव जीतीं हैं। राहुल गांधी भी इस बार लोकसभा के छह चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बना चुके हैं उन्होंने रायबरेली में अपनी मां की विरासत को भी बचाया है। मां, दादी और पिता में राहुल गांधी सबसे अधिक वोट पाने वाले प्रत्याशी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रायबरेली सीट से 1967, 1971 और 1980 में जीतकर दिल्ली तक पहुंचीं थी, जबकि पिता राजीव गांधी ने 1981 से 1991 के बीच चार बार अमेठी संसदीय सीट से चुनाव जीता। सोनिया गांधी ने 2006 के उप चुनाव को लेकर रायबरेली सीट से छह बार सांसद बनीं। 2024 में राज्यसभा में जाने के बाद सोनिया ने अपनी विरासत को बेटे राहुल को सौंप दिया।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने पहला चुनाव अमेठी से 2004 में लड़ा। इसके बाद 2009 और 2014 में ही अमेठी से सांसद बने। 2019 में अमेठी से हारने वाले राहुल गांधी ने केरल के वायनाड सीट से जीत दर्ज कराई थी। लोकसभा के चार चुनाव जीतने वाले राहुल गांधी ने 2024 में रायबरेली और वायनाड सीट से रिकॉर्ड जीत दर्ज कराई है। राहुल गांधी के नाम परिवार में सबसे अधिक 7,06,369 वोट वायनाड सीट से 2019 में पाने का रिकॉर्ड भी है।

सबसे अधिक वोटों से जीतने का सोनिया का रिकॉर्ड कायम
रायबरेली संसदीय सीट पर सोनिया गांधी का सबसे अधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बेटे राहुल तोड़ नहीं पाए हैं। 2006 में हुए उप चुनाव में सोनिया ने 4,17,888 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई थी। सोनिया 2009 के चुनाव में भी 3,72,165 वोटों के अंतर से जीती थीं। राहुल गांधी ने अब तक अपने ही वोटों के अंतर से जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रायबरेली सीट से उन्होंने 3.90 लाख के अंतर से जीत दर्ज कराई है।

रायबरेली ने पूरा किया काम, अब राहुल की बारी
सोनिया की अपील पर रायबरेली के वोटरों ने सिर आंखों पर लिया, लेकिन अब राहुल गांधी की बारी है। सोनिया ने कहा भी कि राहुल उन्हें निराश नहीं करेगा। शायद यही कारण है कि वोटरों ने आंख मूंदकर कांग्रेस का साथ एक बार फिर दिया। राहुल से जिले के लोगों को उम्मीदें हैं। राहुल के सामने जिले की जनता के मंसूबों पर खरा उतरने का बड़ा लक्ष्य भी है।

राहुल गांधी ने अब तक जीते चुनाव
वर्ष संसदीय क्षेत्र जीत का अंतर
2004 अमेठी 290853
2009 अमेठी 370198
2014 अमेठी 107903
2019 वायनाड 329332
2024 रायबरेली 390030
2024 वायनाड 364422

सोनिया गांधी ने अब तक जीते चुनाव
वर्ष संसदीय क्षेत्र जीत का अंतर

1999 अमेठी 300012
2004 रायबरेली 249725
2006 रायबरेली 417888
2009 रायबरेली 372165
2014 रायबरेली 252713
2019 रायबरेली 167178
 

राजीव गांधी ने जीते चुनाव
वर्ष संसदीय क्षेत्र जीत का अंतर

1991 अमेठी 112085
1989 अमेठी 202138
1984 अमेठी 314878
1981 अमेठी 237696

इंदिरा गांधी ने जीते चुनाव
1967: 110210
1971: 111810
1980: 173654
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed