Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Buses will run for Gengaso and Gokna

Raebareli News: गेंगासो व गोकना के लिए चलेंगी बसें

Thu, 30 Oct 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 30 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Buses will run for Gengaso and Gokna
रायबरेली बस स्टेशन में खड़ी बसें।
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार डलमऊ के साथ ही गेंगासो और गोकना गंगा घाटों के लिए रोडवेज की बसों का संचालन होगा। डलमऊ के लिए 50 बसें चलाई जाएंगी। गेंगासो के लिए पांच और गोकना के लिए चार बसों का संचालन होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर सभी ग्रामीण रूटों की बसों को गंगा घाटों तक संचालित कराने का निर्णय लिया गया है, जिससे भक्तों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा का शाही स्नान पांच नवंबर को है। डलमऊ में ऐतिहासिक मेला लगता है। इसके अलावा ऊंचाहार के गोकना घाट पर भी एक दिन पहले ही मेला शुरू हो जाता है। गेंगासो भी कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का बड़ा स्थल है। गोकना में सलोन, डीह, परशदेपुर, जगतपुर, ऊंचाहार, रोहनियां आदि क्षेत्र के लोग गंगा स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। प्रतापगढ़ व अमेठी के लोग भी यहां पहुंचते है।
विज्ञापन


डिपो ने इस बार गोकना के लिए भी बस संचालित करने का निर्णय लिया है। सरेनी, भोजपुर, लालगंज, खीरों आदि क्षेत्र के लोगों को गेंगासो में स्नान कराने के लिए भी बसें लगाई जाएंगी। डलमऊ में गंगा स्नान के लिए इस बार परिवहन निगम ने 50 से अधिक बसें लगाई हैं। इसके अलावा 10 बसों को रिजर्व में रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों से संचालित होने वाली बसें डलमऊ तक चलेंगी। सेहंगो, बाराबंकी के हैदरगढ़ सहित अन्य स्थानों से डलमऊ के लिए बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व में भी रहेंगी बसें
कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ के साथ ही गेंगासो और गोकना घाट के लिए बसों का संचालन कराया जाएगा। रिजर्व में बसें रखी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित रूटों पर भेजी जाएंगी। श्रद्धालुओं को यात्रा करने में किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होगी।
- दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed