{"_id":"6912476a8ef9dd95bf065d2a","slug":"bus-windows-broken-after-being-hit-by-a-dumper-raebareli-news-c-101-1-slko1032-144569-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंपर की टक्कर से बस की खिड़कियां टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंपर की टक्कर से बस की खिड़कियां टूटीं
Tue, 11 Nov 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से टूटे बस के शीशे।
रायबरेली। ऊंचाहार के दौलतपुर गांव के पास सोमवार सुबह लालगंज से सवारियों को लेकर प्रतापगढ़ की ओर जा रही निजी बस के दाहिनी हिस्से से डंपर टकरा गया। बस में 15 सवारियां बैठी थीं। हादसे से अफरातफरी मच गई। बस की खिड़कियों के कांच टूट गए। एक युवती चोटिल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सरांय गोपाल निवासी शिवम सिंह बस संचालक हैं। उनकी बस प्रतिदिन कुंडा से रायबरेली जिले के लालगंज तक सवारी लेकर जाती है। सुबह बस लालगंज से सवारी भरकर कुंडा लौट रही थी। दौलतपुर गांव के पास सामने से आ रहा डंपर, बस के दाहिने हिस्से को रगड़ते हुए आगे निकल गया। रगड़ तेज होने से बस के शीशे टूट गए।
खिड़की के पास बैठी गदागंज थाना क्षेत्र के सरदारगंज गांव निवासी रोजिया (22) के सिर में कांच का टुकड़ा लग गया। इससे वह घायल हो गई। अन्य सवारियों को भी हल्की चोटें आईं। घटना के बाद डंपर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। बस संचालक ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सियाराम राजपूत ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।