Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bus carrying pilgrims overturns on Ganga Expressway

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

Mon, 02 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 02 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bus carrying pilgrims overturns on Ganga Expressway
घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 
लालगंज। गंगा एक्सप्रेस-वे पर ऐहार टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटने के बाद बस करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही और फिर डिवाइडर से टकराकर रुक गई। हादसे में 19 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि चालक समेत अन्य श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। घायलों में सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के कदमताल निवासी चालक समेत 26 श्रद्धालु मिनी बस से मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने के बाद वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 490 पर ऐहार टोल प्लाजा के निकट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस करीब 100 मीटर तक घिसटने के बाद डिवाइडर से टकराकर रुकी। हादसे के समय ज्यादातर श्रद्धालु सो रहे थे। अचानक बस पलटने से उनमें चीख-पुकार मच गई। श्रद्धालु मदद के लिए आवाज लगाने लगे।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद यूपीडा की टीम और पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया। किसी के हाथ, पैर तो किसी के सिर में चोट आई थी। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल सात श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रास्ते में एक स्थान पर रुकने के बाद बस लगातार चल रही थी। आशंका है कि चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सीओ लालगंज सुजीत राय ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और श्रद्धालुओं के लिए खानपान की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु पारिवारिक यात्रा पर निकले थे। हादसे की वजह चालक को झपकी आना प्रतीत हो रही है।

ये श्रद्धालु हुए घायल
घायलों में श्रेयम (13), सोमाली सिंह (14), मिनोती दास (57), सुदीप सिंह (50), मौमिता (35), पुरखित पांजा (38), उत्तम दिलोय (60), रीमा (29), सुजीत पान्ना (40), सुहानी पान्ना (13), सोनाली पांजा (60), दरजीत (10), विभव दिलोय (58), श्रेष्ठा (11), रूबी मन्ना (38), वंदना (40), स्वामी रामदेव मन्ना (49), अशोक दास (47) और खेतली मन्ना (32) घायल हुए। इनमें सोमाली, श्रेयम, पुरखित, उत्तम, रीमा, सोनाली और वंदना को जिला अस्पताल भेजा गया।

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

घायल लोग व क्षतिग्रस्त वाहन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed