{"_id":"67bd72d2e70cb010ae08feac","slug":"bully-got-into-scuffle-with-police-and-set-bike-on-fire-by-pouring-petrol-on-it-in-raebareli-police-arrested-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दंबग का उत्पात, पुलिस से हाथापाई... पेट्रोल डालकर फूंक दी 112 की बाइक; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दंबग का उत्पात, पुलिस से हाथापाई... पेट्रोल डालकर फूंक दी 112 की बाइक; गिरफ्तार
Tue, 25 Feb 2025 01:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:05 PM IST
सार
रायबरेली में दंबग ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस से हाथापाई की। यहां तक कि पेट्रोल डालकर 112 की बाइक फूंक दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से फरसा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
दंबग ने पेट्रोल डालकर फूंक दी 112 की बाइक; गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के रायबरेली में मंगलवार को दबंग ने जमकर उत्पात मचाया। डायल 112 के वाहन को फूंक दिया गया। पुलिस से हाथापाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामला मिल एरिया थाना इलाके के उमरा गांव का है। यहां का रहने वाला रामकिशोर गांव में आए दिन लोगों के साठ मारपीट और दबंगई करता है। सुबह उसने यहीं के रहने वाले मोहन को किसी बात पर लाठी से पीट दिया।
विज्ञापन
इससे उसका हाथ टूट गया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो रामकिशोर घर से फरसा ले आया। गांववालों को दौड़ा लिया। रामकिशोर की दबंगई से दहशत में आए गांववालों ने डायल 112 को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस पूछताछ कर रही थी। तभी रामकिशोर ने पुलिस के वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि दबंग को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरसा बरामद कर लिया गया है। पुलिस की गाड़ी जल गई है। हालांकि पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।