फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bullion merchant father-in-law and husband sent to jail

Raebareli News: सराफा व्यवसायी ससुर और पति को भेजा जेल

Sat, 24 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 24 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bullion merchant father-in-law and husband sent to jail
रायबरेली। विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सराफा व्यवसायी ससुर और पति को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। वहीं, घटना में शामिल चार अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो मार डाला। विवाहिता की हत्या के बाद घर के सामने सन्नाटा पसरा नजर आया। घटना के बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आवास के पास सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार रात मानसी (24) की हत्या कर दी गई थी। बाराबंकी जिले के पूरे मितई नगर पंचायत हैदरगढ़ निवासी मृतका के पिता रामकुमार सोनी ने दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति शिवम, ससुर संजय, सास सुनीता, देवर आकाश, वरुण और चचिया ससुर चंद्रिका प्रसाद उर्फ भुंदल के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। इसमें दोनों ससुर संजय और चंद्रिका प्रसाद शहर के नामी गिरामी सराफा व्यवसायी हैं।
विज्ञापन

मानसी के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से बेटी को ससुराल वाले परेशान करते थे। दहेज में 10 लाख की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों सराफा व्यवसायी धमकाते रहते थे कि हमारे संबंध पुलिसकर्मियों से हैं। तुम कुछ नहीं कर पाओगे। तुम्हारी बेटी को मार डालेंगे। आखिर में दोनों ने उनकी बेटी को उनसे दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने पुलिस अफसरों से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। उधर, सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पति शिवम, ससुर संजय को पकडक़र जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना सीओ सदर अमित सिंह कर रहे हैं। अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed