फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bulldozer roared on illegal plotting

Raebareli News: अवैध प्लाटिंग पर गरजा बुलडोजर

Tue, 24 Feb 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 24 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared on illegal plotting
चतुर्भुजपुर मोहल्ले में सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को हटाती जेसीबी।
रायबरेली। शहर के चतुर्भुजपुर मोहल्ले में सोमवार को सरकारी तालाब की जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर गरजा। करीब एक बीघा जमीन पर हुई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। करीब दो करोड़ कीमत की सरकारी जमीन को प्रापर्टी डीलरों के कब्जे से मुक्त कराया गया। प्रापर्टी डीलरों को चिह्नित करके एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शहर के चतुर्भुजपुर मोहल्ले में करीब एक बीघा जमीन पर सरकारी तालाब है। जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। प्रापर्टी डीलरों ने नगर पालिका और तहसील के कर्मियों की मिलीभगत से चोरी छिपे सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा करके प्लाटिंग करा दी। यहां तक तालाब का कुछ हिस्सा पाटकर रास्ता भी बना दिया। लोगों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की।
विज्ञापन


दोपहर बाद नगर पालिका परिषद रायबरेली के राजस्व निरीक्षक गौरव शुक्ला, क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र यादव, रविकांत, देवेश त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहले जमीन की नापजोख की। इसके बाद जेसीबी से जमीन पर की गई प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया। तालाब में बनाए गए रास्ते को भी खोदवा दिया गया। कार्रवाई की सूचना पर कुछ प्रापर्टी डीलर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, प्रापर्टी डीलर शांत खड़े होकर प्लाटिंग ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को देख रहे थे। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि प्रापर्टी डीलर प्लाटिंग के बाद जमीन की बिक्री करने की तैयारी में थे।


पालिका अन्य जमीनों को भी कर रही चिह्नित
रायबरेली शहर के गढ़ी खास से लेकर रतापुर, राजघाट, त्रिपुला चौराहा, महानंदपुर आदि स्थानों पर नगर पालिका की बेशकीमती जमीनें हैं। गाहे-बगाहे प्रापर्टी डीलरों की ओर से जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायतें आती रहती हैं।


तीन साल पहले गढ़ी खास में प्रापर्टी डीलरों ने सरकारी तालाब पर कब्जा कर लिया था। बाद में कार्रवाई की गई थी। गढ़ी खास में अन्य सरकारी जमीन पर भी प्रापर्टी डीलर चोरी छिपे कब्जा करने के फिराक में हैं। पालिका अपनी जमीनों को चिह्नित कर रही है। यदि कब्जा पाया जाता है तो संबंधित प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed