{"_id":"6295057c662e7f50954159bc","slug":"budget-expenditure-community-toilet-could-not-be-built-raibaraily-news-lko6328759178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट खर्च, नहीं बन सका सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट खर्च, नहीं बन सका सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सरकारी धन का वारा-न्यारा करने से ब्लॉकों के अधिकारी और कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं। महराजगंज ब्लॉक के घुरौना ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय के निर्माण में मनमानी की हद ही पार हो गई। सचिव ने बजट तो खर्च कर दिया, लेकिन जांच की गई तो सामुदायिक शौचालय अपूर्ण मिला। मामले में एडीओ पंचायत और संबंधित सचिव को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संबंधितों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
महराजगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत घुरौना में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए बजट दिया गया, लेकिन सचिव व अन्य लोगों ने मिलकर बजट तो खर्च कर दिया, लेकिन सामुदायिक शौचालय अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। जांच में मामला पकड़ में आने के बाद सोमवार को डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह और ग्राम विकास अधिकारी अतुल कुमार को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
मामले में संबंधितों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि एडीओ व सचिव को नोटिस दिया गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक शौचालय का बजट खर्च होने के बाद भी काम पूरा नहीं कराया गया।