{"_id":"61e5b8a736557b5456512d8e","slug":"bsnl-service-derailed-before-assembly-elections-raibaraily-news-lko6139134143","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव से पहले बीएसएनएल सेवा बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव से पहले बीएसएनएल सेवा बेपटरी
विज्ञापन
रायबरेली। बीएसएनएल के अफसरों की मनमानी से पटरी पर नहीं लौटने वाली बीएसएनएल सेवा विधानसभा चुनाव से पहले मजाक बनकर रह गई है। चुनाव की तैयारियों को लेकर हर दिन होने वाली वर्चुअल मीटिंग में बीएसएनएल सेवा रोड़ा बन रही है। यदि यही हाल रहा तो मतदान के दौरान बूथों पर होने वाली वेबकॉस्टिंग का काम नहीं हो पाएगा। पिछले तीन दिनों से बीएसएनएल सेवा धड़ाम है। कभी नेटवर्क आता है तो कभी गायब हो जाता है। आए दिन स्पीड गायब रहती है। इसके सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
जिले में वैसे तो बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड, फाइबर के अलावा एयर फाइबर सेवा संचालित है, लेकिन हर दिन कोई न कोई खामी आने के चलते सेवाएं बेपटरी रहती हैं। बीएसएनएल के अफसर नोएडा, तो कभी लखनऊ तो कभी सुल्तानपुर में खामी बताकर जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते हैं। उपभोक्ताओं को मजबूर होकर निजी कंपनियों की ओर भागना पड़ता है। इस बार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए निर्वाचन आयोग की नजर बूथों पर रहेगी। इसके लिए 1195 बूथों को चिह्नित किया गया, जहां पर वेबकॉस्टिंग की जाएगी। यानि इन बूूथों पर होने वाले मतदान का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इन बूथों की मतदान प्रक्रिया पर सीधे चुुनाव आयोग की नजर रहेगी। खास बात यह है कि यदि बीएसएनएल के नेटवर्क में सुधार न हुआ तो चुनाव में बूथों पर वेबकॉस्टिंग का कार्य नहीं हो पाएगा।
टीडीएम साहब का नहीं उठता फोन, कैसे दूर होंगी समस्याएं
हर दिन बेपटरी रहने वाली बीएसएनएल सेवा को बेहतर रखने की जिम्मेदारी दूर संचार प्रबंधक एसपी सिंह को सौंपी गई है, लेकिन व्यवस्था सुधारने में नाकाम साहब उपभोक्ताओं का फोन तक नहीं उठाते हैं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधानसभा चुनाव में व्यवस्था कैसे चुस्त दुरुस्त रहेगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी के बाबत कई बार टीडीएम को फोन लगाया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
अभी तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले
विधानसभा चुनाव में बूथों पर ऑनलाइन व्यवस्था के लिए कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। यदि विभाग से कोई आदेश मिलता है तो बूथों पर इंटरनेट की व्यवस्था की जाएगी। नेटवर्क में तीन दिन से कुछ समस्याएं जरूरत आ रही है, लेकिन स्थानीय स्तर से कोई कमी नहीं है। नोएडा, सुल्तानपुर से कुछ समस्याओं के चलते ऐसा हुआ, जो ठीक करा लिया जाएगा। -बृजेश कुमार, मंडल प्रबंधक (प्रशासन), बीएसएनएल