{"_id":"609feaa38ebc3e80bd09c304","slug":"bsnl-raibaraily-news-lko5781480131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटीं मोबाइल सेवाएं, मुख्य एक्सचेंज में आग लगने से लाखों का हुआ था नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटीं मोबाइल सेवाएं, मुख्य एक्सचेंज में आग लगने से लाखों का हुआ था नुकसान
विज्ञापन
रायबरेली। फिरोज गांधी नगर स्थित बीएसएनएल के मुख्य टेलीफोन एक्सचेंज के एनटीआर रूम में आग लगने के तीन दिन बाद मोबाइल सेवाएं पूरी तरह बहाल नहीं हो पाईं।
जबकि ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन समेत अन्य सेवाएं ठीक कर दी गईं है। अब तक मुख्य एक्सचेंज से 52 बेस ट्रांसरिसीवर स्टेशन (बीटीएस) जुड़ पाए हैं, जबकि अभी भी 240 बीटीएस शोपीस बने हुए हैं।
इससे बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें दूसरी निजी कंपनियों के सिम का प्रयोग करके बातचीत करनी पड़ रही है। शहर क्षेत्र में बीएसएनएल के उपभोक्ताओं से बातचीत शुरू हो गई, जबकि ग्रामीण अंचलों में अभी तक मोबाइल सेवा ठप है।
विज्ञापन
बीएसएनएल के अफसरों की लापरवाही की वजह से सेवा बद से बदतर होती जा रही है। यहीं वजह है कि लोग निजी कंपनियों के सिम का प्रयोग कर रहे हैं। ढुलमुल रवैये के चलते बीते गुरुवार को बीएसएनएल मुख्य एक्सचेंज के एनटीआर रूम में आग लग गई, जिससे अंदर लगे उपकरण जलकर राख हो गए।
इस वजह से सभी सेवाएं ध्वस्त हो र्गइं थीं। ब्रॉडबैंड, इंटरनेट, लैंडलाइन सेवा तो शुरू हो गई हैं, लेकिन अभी तक मोबाइल सेवा पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। क्योंकि अभी तक 240 बीटीएस मुख्य एक्सचेंज से नहीं जुड़ पाए हैं।
उधर, टीडीएम एसपी सिंह ने बताया कि मोबाइल सेवा के लिए अन्य सेवाएं बहाल करा दी गई है। जिले में 292 बीटीएस हैं, जिसमें 52 बीटीएस कनेक्ट हो चुके हैं, जबकि अन्य बीटीएस को कनेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।