{"_id":"60f1af318ebc3e932312f971","slug":"bsa-raibaraily-news-lko5872254134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बीएसए ने संभाला कार्यभार, डीआईओएस का भी स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बीएसए ने संभाला कार्यभार, डीआईओएस का भी स्थानांतरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक का भी तबादला हो गया है। दोनों ही विभागों के आला अधिकारी स्थानांतरित हो गए हैं। तीन दिन पहले बीएसए के स्थानांतरण का आदेश आया था, जबकि गत दिवस डीआईओएस का स्थानांतरण हो गया है। शुक्रवार को नए बीएसए ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान बीएसए को विदाई देने के साथ नए अफसर का स्वागत भी किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात रहे आनंद प्रकाश शर्मा का स्थानांतरण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर बरेली में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर हुआ है।
उनके स्थान पर फतेहपुर से बीएसए के पद पर स्थानांतरित होकर आए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पद संभाला है। दूसरी तरफ लंबे समय से यहां तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय का भी स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन
उनका तबादला औरैया जिले में डीआईओएस के पद पर हुआ है। उनके स्थान पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान संत कबीर नगर में उप प्राचार्य ओंकार राणा को यहां का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। हालांकि अभी नए डीआईओएस ने कार्यभार नहीं संभाला है।
नए बीएसए ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ ही कार्यालय के स्टाफ ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर वीरेंद्र कनौजिया, विनय तिवारी, संजीव गुप्ता, नागेंद्र बहादुर, जितेंद्र सिंह, आशीष व अनूप आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार शाम निवर्तमान बीएसए को कार्यालय स्टाफ ने विदाई दी थी।
पुराने को विदाई, नए का स्वागत
रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने शुक्रवार को कचहरी रोड स्थित एक पैलेस में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर नए बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत हुआ तो निवर्तमान बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा को विदाई दी गई। जिला मंत्री मुकेश द्विवेदी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संगठन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। खंड शिक्षा अधिकारियों पद्म शेखर मौर्य, वीरेंद्र कनौजिया, रमेश चंद्र चौधरी, रवि सिंह के अलावा संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने माल्यार्पण किया।