{"_id":"828adea7750fbcea1a4cf03188ba9e86","slug":"bring-up-the-map-of-approval-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शा मंजूरी मे तेजी लाएं - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शा मंजूरी मे तेजी लाएं - डीएम
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानचित्र स्वीकृति में देरी को लेकर डीएम प्रेम नारायण ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने शुक्रवार की शाम आरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में कार्यकलापों की समीक्षा की।
इस दौरान सभी अवर अभियंता और सहायक अभियंता को अधिक से अधिक मानचित्र स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण नहीं होने चाहिए। कार्रवाई करने के साथ ही मानचित्र भी स्वीकृत कराएं।
प्रभारी आरडीए सचिव व एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने कहा कि अभी भी शहर के कई इलाकों में अवैध निर्माण हो रहे है। उन्हें रोकने के लिए सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं सील की नोटिस के बाद कम्पाउंडिंग नहीं कराने वाले निर्माण कर्ताओं के खिलाफ ध्वस्तीकरण के लिए भी कहा। मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि समन शुल्क का वार्षिक लक्ष्य 60 लाख निर्धारित है।
तीन महीने में 24 लाख रुपये जमा कराए जा चुके हैं। सहायक नगर नियोजक आरआर शाह ने बताया कि जून माह में 41 मानचित्र का निस्तारण किया गया। इसमें 32 मानचित्र स्वीकृत, जबकि नौ अस्वीकृत किया गया।
डीएम ने और अधिक संख्या में मानचित्र स्वीकृत करने को कहा। इस मौके पर एक्सईएन एसके सिन्हा, एई एम. अहमद, विश्वनाथ, आशिक अली, जेई एके सिंह, जेएन पांडेय, आरएन सिंह, परवेज मौजूद रहे।