फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bridges damaged by strong currents of water, increased problem

पानी के तेज बहाव से पुल क्षतिग्रस्त, बढ़ी परेशानी

Tue, 01 Sep 2015 11:41 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
पानी के तेज बहाव से रायबरेली-परशदेपुर रोड स्थित पनिहा नाले पर बना पुल सोमवार रात मिट्टी कटान होने से क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त पुल से पूरी रात वाहन गुजरते रहे, गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को मुसाफिरों को आवागमन में पसीना छूट गया। कई वाहन पुल पर धंस गए, इससे लोगों को पैदल ही पुल पार करना पड़ा। सूचना पर अफसरों ने पुल  की मरम्मत का काम शुरू कराया। धीरे-धीरे लोगों को निकाला जा   रहा है, लेकिन भारी वाहन घूम कर जा रहे हैं।
विज्ञापन


रायबरेली-परशदेपुर रोड स्थित पनिहा नाले पर बना पुल करीब एक साल पहले टूट गया था। पीडब्लयूडी के अफसरों ने ह्यूम पाइप डालकर मिट्टी भराकर अस्थाई पुल बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात पनिहा नाले में पानी के तेज बहाव से मिट्टी में कटान हो गई। सुबह इसकी जानकारी से राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। ग्रामीणों ने अफसरों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने मिट्टी की भराई शुरू की। इस रोड से प्रतिदिन करीब 10 हजार राहगीर, टेंपो, बस, ऑटो और प्राइवेट वाहन गुजरते हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने से इन मुसाफिरों को मुश्किलें पेश आईं।


कर्मचारियों ने जेसीबी से मिट्टी की भराई शुरू की तो कई वाहन उसमें फंस गए। इसके बाद लोगों ने पैदल ही पुल पार किया। यही नहीं कई बाइक सवार तो मिट्टी में फंस कर गिर गए।

मरम्मत कार्य के दौरान काफी देर तक आवागमन ठप रहा, जिससे लोगों को जाम से जूझना पड़ा। माना जा रहा है कि बुधवार तक यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed