{"_id":"6293b3533503790ac82fff4b","slug":"bridge-raibaraily-news-lko632838958","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच पूरी, आज दरके ओवरब्रिज का शुरू होगा मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच पूरी, आज दरके ओवरब्रिज का शुरू होगा मरम्मत कार्य
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में मलिकमऊ के निकट रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज के दरक जाने के मामले की जांच पूरी हो गई है। अब सोमवार से ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू होगी। अधिकारियों की मानें तो एक पखवाड़े में काम पूरा करके आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
रायबरेली-टांडा हाईवे पर दरके ओवरब्रिज का निर्माण दो साल पहले हुआ था। एक सप्ताह पहले ओवरब्रिज में दरार आने के बाद से आवागमन को बंद कर दिया गया है।
दिल्ली से आई टीम ने दरके ओवरब्रिज की जांच की। जांच में पता चला कि ओवरब्रिज की बेयरिंग डैमेज हो गईं हैं। बिना बेयरिंग की मरम्मत के ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू नहीं किया जा सकता।
जांच पूरी होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक समर सिंह का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सोमवार से ओवरब्रिज की मरम्मत का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
ओवरब्रिज का निर्माण कराने वाली हैदराबाद की कार्यदायी संस्था ही मरम्मत करेगी। उम्मीद है कि एक पखवाड़े में दरके ओवरब्रिज की मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुल से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।