फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bridge

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर बने ओवरब्रिज से आवागमन शुरू, गाड़ियां दौड़ी तो लोग देखने पहुंचे नजारा

Tue, 23 Feb 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
bridge
ऊंचाहर कस्बे में ओवरब्रिज से आते-जाते वाहन - फोटो : RAIBARAILY
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर ऊंचाहार कस्बे में बने ओवरब्रिज से मंगलवार को वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण हो जाने से जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन

करीब सात साल पहले यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया गया था। कई अवरोधों और तमाम कयासों के बीच आखिरकार मंगलवार सुबह नवनिर्मित ओवरब्रिज को आवागमन के लिए खोल दिया गया। सुबह जैसे ही ओवरब्रिज पर छोटे-बड़े वाहन दौड़ना शुरू किए नगर के लोग उन्हें देखने के लिए ओवरब्रिज पर पहुंच गए। यही नहीं रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाला घंटों का जाम भी समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

अब रेलवे क्रॉसिंग से केवल वही वाहन आवागमन करेंगे, जिन्हें एनटीपीसी, सलोन व नगर के मोहल्लों में जाना होगा। इसके अलावा लखनऊ-प्रयागराज के मध्य सफर करने वाले वाहन ओवरब्रिज से सीधे नगर के मुख्य चौराहा पहुंचेंगे। जबकि प्रयागराज से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नगर से मुख्य चौराहा से सीधे नगर की सीमा से बाहर निकल जाएंगे। ओवरब्रिज से आवागमन शुरू होने को लेकर न सिर्फ नगर बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed