{"_id":"6032704c8ebc3ee928602531","slug":"bridge-raibaraily-news-lko565972021","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के जर्जर पुल व पुलियों का होगा कायाकल्प, सीएम ने किया मरम्मत कार्य का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के जर्जर पुल व पुलियों का होगा कायाकल्प, सीएम ने किया मरम्मत कार्य का उद्घाटन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के मन की बात सुनते विधायक व अधिकारी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से जिले की 1030 पुल-पुलियों के मरम्मत कार्य का रविवार को उद्घाटन किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों को समय से पूरा कराने के आदेश दिए। इसमें 993 का जीर्णोद्धार व 37 पुलियों का नए सिरे से निर्माण् होगा।
बछरावां विधानसभा क्षेत्र में 164, हरचंदपुर में 89, सदर में 227, सलोन में 287, ऊंचाहार में 163, सरेनी में 63 पुल-पुलियों को चिह्नित किया गया है। बछरावां में तीन, हरचंदपुर में एक, सदर में पांच, सलोन में नौ, ऊंचाहार में 15 तथा सरेनी में चार पुल-पुलियां नए सिरे से बनवाए जाएंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने कहा कि सभी कार्य 100 दिन में पूरे कराए जाएं।
अगले चरण में नहरों की पटरियों को चयनित करके प्रत्येक नहर की पटरियों को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर एनआईसी में बछरावां विधायक राम नरेश रावत, सदर विधायिका के प्रतिनिधि मुशीर अहमद, डीएम वैभव श्रीवास्तव, एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, पीडी प्रेमचंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुल व पुलियों के जीर्णोद्धार में खर्च होंगे 16 करोड़ रुपये
जिले में सिंचाई विभाग की नहरों और रजबहों पर बनी 1030 पुल और पुलियों की रेलिंग, पुल की छत सहित अन्य कार्यों को कराने में 16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 100 दिन में काम पूरा होने के बाद इन पुल और पुलियों से आवागमन का काम सुगम हो जाएगा। पुलों की मरम्मत होने करीब 10 लाख लोगों को आने-जाने में सहूलित मिलेगी।
आठ खंड कराएंगे अपने क्षेत्र की पुलों की मरम्मत
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड दक्षिणी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में सिंचाई विभाग के आठ खंडों की नहरें हैं। इसमें रायबरेली खंड दक्षिणी, शारदा सहायक खंड 45, उन्नाव खंड शारदा सहायक नहर, लखनऊ खंड शारदा नहर, शारदा सहायक खंड 28 हैदरगढ़, शारदा सहायक खंड 41 गौरीगंज अमेठी, सिंचाई खंड प्रतापगढ़, सिंचाई खंड उन्नाव है। इन सभी खंडों के अंतर्गत 1030 पुल व पुलिया जर्जर है। सभी खंड कार्य कराकर समय से काम को पूरा कराएंगे।