फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Brick laden trolley fell in Gang canal due to broken bridge

जर्जर पुल टूटने से ईंट से लदी ट्रॉली गंग नहर में गिरी, हादसा टला

Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Brick laden trolley fell in Gang canal due to broken bridge
गंग नहर का पुल टूटने से इस तरह घुसी ट्राली। - फोटो : RAIBARAILY
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में बुधवार को गंग नहर पर बना पुल ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के गुजरते समय भरभराकर ढह गया। इससे ट्रॉली गंगनहर में चली गई।
विज्ञापन

पुल टूटने से तीन गांव के लोगों का आवागमन ठप हो गया है। इससे करीब पांच हजार आबादी प्रभावित होगी। पुल टूटने की सूचना पर सिंचाई विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

चिलोली गांव की तरफ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट लादकर जा रही थी। गांव के बाहर गंग नहर पर बने पुल के ऊपर से ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। इसी दौरान पुल की छत ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर से उतरकर चालक मो. अहमद निवासी मुरादाबाद जिला रामपुर ने किसी तरह जान बचाई। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर ऊपर ही टंगा रह गया। इससे कोई हताहत नहीं हुआ।
पुल टूटने से चिचोली, गूंझी, उसरहा पुरवा के गांव के लोगों को अब जगतपुर पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर का ज्यादा चक्कर लगाना पड़ेगा। ग्रामीण अशोक, अनिरुद्ध, अक्षयबर, मंटू, श्रीपाल ने बताया कि पुल काफी पुराना था।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार पुल की मरम्मत कराए जाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सहायक अभियंता शिवशंकर यादव ने बताया कि पुल टूटने की जानकारी हुई।
अवर अभियंता व अन्य स्टाफ को भेजकर जांच कराई गई है। विधानसभा चुनाव के बाद पुल बनवाने के लिए इंस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed