फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bolero rammed into a standing truck, wife dies, husband serious

खड़े ट्रक से घुसी बोलेरो, पत्नी की मौत, पति गंभीर

Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bolero rammed into a standing truck, wife dies, husband serious
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से घुस गई। इससे बोलेरो पर सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी गांव निवासी रीना (30) अपने पति शिव प्रताप के साथ बोलेरो से लखनऊ इलाज कराने जा रही थी। महिला बोलेरो में आगे बैठी थी, पति बोलेरो चला रहा था।
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र के कुंदनगंज के पास हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में बोलेरो पीछे से घुस गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की मदद से बोलेरो चालक शिवप्रताप को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed