फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Body of youth found after returning from Jammu and Kashmir

Raebareli News: जम्मू-कश्मीर से लौटे युवक का मिला शव

Sun, 26 Oct 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 26 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Body of youth found after returning from Jammu and Kashmir
लालगंज। राना का पुरवा मजरे लोदीपुर उतरावा गांव में शुक्रवार रात एक युवक का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव निवासी संतोष (33) पुत्र होरीलाल जम्मू-कश्मीर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। चार दिन पहले वह घर लौटे थे। शुक्रवार रात परिजन को वह कमरे में मृत अवस्था में मिले। घर वालों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर से लौटते समय वह जहरखुरानी का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन


उनके पास रखे करीब 30 हजार रुपये और अन्य सामान रास्ते से ही गायब हो गया था। मौत की खबर से पत्नी रीना, बेटी रिया और दो बेटे मयंक व नितिन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed