फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   body of missing D.Pharma student found hanging from noose in Raebareli

Raebareli: फंदे से लटका मिला लापता डीफार्मा छात्र का शव, बुआ के घर रहकर करता था पढ़ाई; एक युवती से थी दोस्ती

Fri, 11 Jul 2025 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 05:52 PM IST
सार

रायबरेली में दो दिन से लापता डीफार्मा छात्र का शव जंगल में पेड़ की डाल से लटकता मिला। वह चार वर्षों से बुआ के घर रहता था। पढ़ाई के साथ पैथोलॉजी में नौकरी भी करता था। उसकी एक युवती से दोस्ती थी। प्रेम प्रसंग में हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
body of missing D.Pharma student found hanging from noose in Raebareli
मौके पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के रायबरेली में दो दिन से लापता डीफार्मा छात्र सूरज कोरी का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर जंगल में पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। पैर और हाथों पर छाले पड़े थे। चमड़ी उधड़ी हुई थी। शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका जताई जा रही है। परिवार के लोगों का आरोप है कि बेटे की हत्या करके पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बताया गया कि सूरज मूलरूप से उन्नाव जिले के बारा सगवर थाना क्षेत्र के तेज सिंह का पुरवा, मजरे अलीपुर का रहने वाला था। चार वर्षों से वह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे जालिम सिंह का पुरवा मजरे गौरा रुपई में बुआ अनीता देवी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह डीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। साथ ही कस्बा स्थित एक पैथोलॉजी में नौकरी भी करता था। परिवारीजनों के मुताबिक, बुधवार शाम फोन पर बात करते हुए वह घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन

भैंस चरा रहीं महिलाओं ने पेड़ की डाल से लटका देखा शव

शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे गांव से करीब एक किमी दूर जंगल में भैंस चरा रहीं महिलाओं ने सूरज का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटका देखा। इस पर उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से सूरज का मोबाइल बरामद हुआ है। घटना के बाद से माता कांती देवी, छोटी बहन ममता, बुआ अनीता देवी, फूफा नंदलाल और फुफेरा भाई शुभम रो-रोकर बदहवास हो गए। बताया गया कि सूरज दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई मोहन विदेश में रहकर नौकरी करता है। घरवालों ने बेटे की हत्या करके शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

हत्या की वजह कहीं प्रेम संबंध तो नहीं

परिवारीजन ने बताया कि सूरज का एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। वह उसके साथ एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण ले चुकी है। कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हुआ था। हालांकि, इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

घुटने के बल फंदे से लटका था शव

लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि सूरज का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटका है। उसके पैर के दोनों घुटने जमीन पर टिके थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सूरज घुटनों के बल बैठा है। परिवार के लोग भी इसे देखकर आवाक रह गए। यही कारण रहा कि परिवार के लोगों ने हत्या करने की आंशका जताई है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं है। घुटनों के बल बैठकर आत्महत्या कैसे की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed