{"_id":"6011afbf8ebc3e344c5bc32f","slug":"board-raibaraily-news-lko5618355196","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी : इस बार बनेंगे 104 परीक्षा केंद्र, जारी हुई अनंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी : इस बार बनेंगे 104 परीक्षा केंद्र, जारी हुई अनंतिम सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा कराने के लिए 104 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। पिछली बोर्ड परीक्षा में 102 परीक्षा केंद्र बने थे, जिनमें से 17 विद्यालयों को इस बार परीक्षा केंद्र बनने का मौका नहीं मिल सका है।
अनंतिम सूची के संबंध में कोई विसंगति या शिकायत है तो इसके लिए 30 जनवरी तक प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
2021 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने मंगलवार को जिले के 104 केंद्रों का निर्धारण करते हुए अनंतिम सूची जारी कर दी। बता दें कि गत वर्ष 102 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे, जिनमें से 17 केंद्रों को इस बार काट दिया गया है और 19 नए केंद्र बनाए गए हैं। नए बनाए गए केंद्रों में एक राजकीय कॉलेज, छह सहायता प्राप्त कॉलेज और 12 वित्तविहीन कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल होंगे 71,670 परीक्षार्थी
हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में 71,670 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 38,705 व इंटर की परीक्षा में 32,965 परीक्षार्थी बैठेंगे। हाईस्कूल में 38328 संस्थागत एवं 377 व्यक्तिगत, इंटर में 31593 संस्थागत एवं 1372 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं।
यूपी बोर्ड ने 104 परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। 30 जनवरी तक प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। नए परीक्षा केंद्रों को जोड़ने, जारी सूची में किसी भी तरह का परिवर्तन या संशोधन करने का अधिकार सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद में ही निहित है।
-डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस