{"_id":"6a3bdbdbbdc6abd8ba14375b35d4f63d","slug":"block-sold-34-nominations-for-key-posts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बिके 34 नामांकनपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बिके 34 नामांकनपत्र
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर ब्लॉकों में घमासान बढ़ गया है। मंगलवार को 30 नामांकनपत्र बिके। इस तरह दो दिनों में 34 परचे बिक चुके हैं।
कई दावेदारों ने दो-दो सेट में परचे खरीदे। जबकि अमावां और राही ब्लॉक में एक भी परचा नहीं बिका। जिले में सोमवार को अधिसूचना जारी होने के बाद ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए परचों की बिक्री का काम शुरू हो गया।
पहले दिन चार परचे बिके थे। छतोह ब्लॉक में रमेश कुमार ने एक परचा खरीदा है। ऊंचाहार में शिवानी सिंह ने दो सेट में परचा खरीदा है। रोहनियां ब्लॉक में शिवकुमार व जय सिंह ने एक-एक नामांकन पत्र खरीदा।
जगतपुर में शांती देवी ने दो सेट खरीदे। इसके अलावा हरचंदपुर में तीन, सरेनी में दो, खीरों में एक, डलमऊ में चार, सलोन में दो, डीह में एक, महराजगंज में चार, बछरावां में चार और दीनशाह गौरा में दो परचे बिके।
विज्ञापन
अमावां व राही ब्लॉक में मंगलवार को एक भी नामांकनपत्र नहीं खरीदा गया। अमावां के एआरओ अमित मिश्रा व राही के एआरओ डॉ. एके तिवारी की मौजूदगी में परचे के बिक्री शुरू हुई, लेकिन कोई भी परचा खरीदने नहीं आया।