फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP workers protest against UP goverment

भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

Thu, 09 Jul 2015 11:49 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में थाने के अंदर महिला को जिंदा जलाने की घटना के विरोध में गुरुवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। सरकार पर अपराधों का बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 कहा कि आज प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। थानों में अपराध हो रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

पहले भाजपा विधि प्रकोष्ठ की दीवानी कचहरी के निकट बैठक हुई। इसमें घटना की निंदा की गई। जिला संयोजक अजय पांडेय ने कहा कि बाराबंकी में महिला को थाने के अंदर पुलिस वालों ने जिंदा जला दिया।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश सरकार मौन है। दिखावे के लिए दोषियों पर सिर्फ निलंबन की कार्रवाई की गई। सभी ने आरोपियों को बर्खास्त करने और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला सह संयोजक आशुतोष सिंह ने कहा कि जब थाने में अपराध हो रहे हैं। ऐसे में जनता कहां अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। इस मौके पर सीएल त्रिवेदी, वीरेंद्र सिंह, दिनेश लोधी, देवेश शुक्ला, मृत्युंजय दीक्षित, दिनेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed