फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP leaders sit on dharna against CMO, protest

सीएमओ के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नेता, प्रदर्शन

Mon, 11 Oct 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders sit on dharna against CMO, protest
रायबरेली। लालगंज सीएचसी में वैध दवाएं जलाने के मामले में कार्रवाई के लिए भाजपा व किसान नेताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम चैंबर के सामने धरना दिया। भाजपा नेताओं ने सीएमओ को दोषी ठहराते हुए गुस्सा जताया। लालगंज के पूर्व अधीक्षक व अन्य स्टाफ पर कार्रवाई करने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बीती 28 सितंबर को सीएचसी लालगंज में लाखों रुपये कीमत की दवाएं जलाकर खाक की गई थी। सूचना पर एसडीएम ने पहुंचकर दवाएं सील करवायी थी। धरने पर बैठे भाजपा व किसान नेता रमेश सिंह ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर को सीएचसी लालगंज की जांच लखनऊ से आई उच्चस्तरीय टीम करने वाली थी। कमियां छुपाने के लिए बड़ी संख्या में जिन दवाओं की एक्सपायरी डेट तीन-चार महीने बाकी थी उन्हें अस्पताल के पिछले हिस्से में बनाए गए गड्ढे में डालकर जला दिया गया।
विज्ञापन

जिससे वैध दवाओं को जलाए जाने के सबूतों को नष्ट करने का प्रयास भी किया गया। आरोप लगाया कि सीएमओ दोषी अधीक्षक व अन्य कर्मचारियों को बचाने में जुटे हैं। मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाए। इस दौरान किसान नेताओं ने जमकर प्रदर्शन करके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठक भाजपा नेता संतोष कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि कोरोना संक्रमित मरीजों से रुपये वसूलने के मामले में सील किए गए वृतांता हॉस्पिटल में फिर इलाज शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से अस्पताल को खोला गया है। अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल को तत्काल बंद कराया जाए। साथ ही विभाग के दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए।

लालगंज सीएचसी में दवाएं जलाए जाने के मामले में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि दोषियों के खिलाफ शासन को गोपनीय पत्र पहले ही भेज दिया गया है। मामले में शासन स्तर से हीे कार्रवाई होगी। जिसे स्तर पर होने वाली कार्रवाई की जा चुकी है। जहां रही वृतांता हॉस्पिटल की बात तो उसे प्रशासन ने सील कराया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसे खोला नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed