{"_id":"587680704f1c1b922bba8b3e","slug":"bjp-leader-gunner-arrested-aslha-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता का गनर गिरफ्तार, असलहा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता का गनर गिरफ्तार, असलहा जब्त
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Gun
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज चौराहा पर बुधवार शाम एक भाजपा नेता की गाड़ी चेक की गई। इस दौरान एक गनर को असलहे समेत गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया गनर सुल्तानपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस की मानें तो असलहे का लाइसेंस था, लेकिन उसका रिन्यूवल नहीं कराया गया था।
भाजपा नेता की गाड़ी के कागजात मिलने पर उन्हें जाने दिया गया। गनर के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस और धारा 144 उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय टीम के साथ डिग्री कॉलेज पर चेकिंग लगाए थे।
इसी दौरान भाजपा नेता उमेश मिश्रा गाड़ी से गुजरे। इस पर पुलिस ने चेकिंग के लिए गाड़ी रुकवा ली। कोतवाल के मुताबिक चेकिंग के दौरान 315 बोर का असलहा बरामद किया गया। साथ ही नेता के गनर सर्वेश सिंह निवासी डेमा मोतिरियनपुर जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
कोतवाल का कहना है कि गनर के नाम पर असलहा का लाइसेंस था, लेकिन सितंबर में लाइसेंस का रिन्यूवल कराना था। बावजूद असलहा का रिन्यूवल नहीं कराया गया था। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कोतवाल का कहना है कि सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला की तहरीर पर गनर सर्वेश के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस और धारा 144 का उल्लंघन करने के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जेल भेजा जा रहा है। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव का कहना है कि उमेश मिश्रा पार्टी के सदस्य हैं।