{"_id":"686d721a8a759ca35003eb9a","slug":"bike-riding-thieves-snatched-womans-purse-raebareli-news-c-101-1-slp1006-136680-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बाइक सवार उचक्कों ने महिला का पर्स छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बाइक सवार उचक्कों ने महिला का पर्स छीना
Wed, 09 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। पुलिस चौकी से मात्र 500 की दूरी पर बाइक सवार उचक्कों ने सरेराह महिला का पर्स छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
शिवपुरी मजरे खलीलपुर की सावित्री देवी पत्नी रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार को वे अपने देवर दिलीप कुमार के साथ बाइक से उपचार कराने के लिए जा रही थीं। घुरवारा चौकी से चंद कदम दूर आईटीआई कॉलेज के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो उचक्कों ने उनका पर्स छीन लिया।
पीड़िता ने बताया कि पर्स में 35 हजार रुपये नकद और मोबाइल था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास गलियों में खाक छानती रही, लेकिन उचक्कों का कहीं पता नहीं लगा।संवाद