{"_id":"2db6729357db75806e910bc9a4d14f3d","slug":"bike-crashed-into-the-railing-the-young-man-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां थाना क्षेत्र में बुधवार की रात तेज रफ्तार एक बाइक ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठा युवक पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के ऊंचाहार गांव निवासी अनुज सोनी (27) किसी काम से लखनऊ गया था। वहां से राजाजीपुरम निवासी अपने दोस्त आमिर अजीज (36) के साथ बाइक से रायबरेली लौट रहा था।
आमिर बाइक चला रहा था। लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर बने ओवरब्रिज से बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुज उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां अनुज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं आमिर की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अनुज हेलमेट नहीं लगाए था। एसओ आरपी रावत ने कहा कि शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है।