फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike crashed into a tree, the farmer killed, four injured

पेड़ से टकराई बाइक, किसान की मौत, चार घायल

Wed, 01 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 01 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike crashed into a tree, the farmer killed, four injured
सड़क हादसा - फोटो : demo pic
गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि उसके दो बेटे और दो भतीजे घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्र के कुर्मियामऊ का रहने वाला किसान सूर्यपाल (35) सोमवार रात सोइठा गांव निमंत्रण में शामिल होने गया था। किसान के साथ उसके बेटे रोहित, अंशू और भतीजे देवा व विशाल भी गए थे।
विज्ञापन


देर रात पांचों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। रायबरेली-लालगंज रोड पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बताते हैं कि सामने से आ रहे किसी वाहन की हेडलाइट की तेज रोशनी आंखों में पड़ने से ऐसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में किसान समेत सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवारीजन सभी को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने सूर्यपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटों और भतीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।


अस्पताल से मिली सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अटौरा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार का कहना है कि सड़क हादसे की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed