{"_id":"614cc5958ebc3efe2174fd09","slug":"beaten-for-not-giving-ration-seven-injured-raibaraily-news-lko5969438106","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न देने पर पीटा, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न देने पर पीटा, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव में बुधवार को राशन न देने पर कोटेदार के घर पर हमला बोल दिया गया। हमले में कोटेदार समेत सात लोग घायल हो गए। शोरशराबा होने पर हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
खीरों थाना क्षेत्र के अजीतपुर गांव निवासी कोटेदार राजकुमार ने आरोप लगाया है कि वह बुधवार दोपहर दुकान पर राशन बांट रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले विकास सिंह, राकेश सिंह व राजेंद्र सिंह निर्धारित मात्रा से 30-30 किलो अधिक राशन की मांग करने लगे। जब राशन देने से इन्कार कर दिया तो तीनों जातिसूचक गालियां देने लगे।
डर के मारे अपने घर में घुस गया। इस पर तीनों ने घर में घुसकर उसे व उसकी पत्नी-बच्चों को पीटकर जख्मी कर दिया। उस समय तो सभी भाग गए लेकिन रात में फिर लाठी-डंडा और सरिया से लैस होकर घर पर हमला बोल दिया। हमले में कोटेदार व उसकी पत्नी के अलावा लक्ष्मी, रामपाल, संतोष, रामनरेश और बबलू घायल हो गए। थानेदार हरिशंकर प्रजापति का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।